{"_id":"5e9f21c18ebc3e902828974d","slug":"construction-of-mnrega-and-bundelkhand-expressway-started-chitrakutt-news-knp556368843","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा व बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा व बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। लॉकडाउन के दौरान ग्राम पंचायतों समेत अन्य विभागों के विकास कार्य मंगलवार से शुरू गए। इसमें शेष बचे कार्यों को पूरा कराने पर जोर है। महत्वाकांक्षी योजना बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का भी निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मनरेगा योजना से निर्माण कार्य में दस-दस मजदूरों को सामाजिक दूरी नियम के तहत काम दिया गया है। नगर पालिका परिषद चित्रकूट के तहत सदर रोड में सड़क चौड़ीकरण व फुटपाथ का काम शुरू हुआ। ब्लॉक क्षेत्र में रोजगार दिवस होने पर ग्राम पंचायतों में बैठक भी की गई। इसमेें मनरेगा के कार्यों के कराने को लेकर चर्चा की गई। बाहर से आए मजदूरों के जॉबकार्ड बनाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
लॉकडाउन के दौरान गांवों में 19 मार्च से मनरेगा का कार्य बंद हैं। सरकार के आदेश पर जिले में मंगलवार से मनरेगा कार्य शुरू हो गया है। इसमें कई ग्राम पंचायतों मेें मजदूरों से सामाजिक दूरी के नियम के आधार पर मास्क लगाकर मजदूरों से कार्य कराया गया।
सदर ब्लॉक के गोबरिया, भागवतपुर, गड़ीघाट समेत कई गांवों में मनरेगा कार्य शुरू किया गया। वही, ग्राम पंचायत भैसोंधा, कोल गदहिया, कुडीपुर, रैपुरवा, मऊ,सुदिनपुर रैपुरा, रौली, रसिन बैठक की गई। गोबरिया गांव के प्रधान जगन्नाथ, गढ़ीघाट की प्रधान शोभा देवी ने बताया कि मनरेगा का कार्य शुरू होने से मजदूरों को रोजगार मिल गया। वही, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे व नगर पालिका के हो रहे विकास कार्य भी शुरू हो गए हैं। एडीएम जीपी सिंह ने बताया कि सभी निर्माण कार्य शुरू कराए गए हैैं। इसमें सामाजिक दूरी का पालन कराना जरूरी किया गया है। एडीओ पंचायत कर्वी रमेश गुप्ता ने बताया कि अधूरे पडे़ कार्यों की शुरूआत कराई गई, ताकि समय से कार्य पूरे हो सकें।