{"_id":"2b8106880dbf23446e8010cb1df7c3ee","slug":"congress-would-field-candidates-in-egyptian-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी कांग्रेस- मिस्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी कांग्रेस- मिस्त्री
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य
विज्ञापन
मधुसूदन मिस्त्री बुंदेलखंड में कांग्रेस को सक्रिय करने के अभियान में
जुटे हैं। गुरुवार को उन्होंने बांदा एवं चित्रकूट में पार्टी कार्यकर्ताओं
में जोश भरा।
ऐलान किया कि पंचायत चुनाव में पार्टी उम्मीदवार उतारेगी। पंचायत चुनाव ही विधानसभा चुनाव का रिहर्सल है।
चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय में प्रांतीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को आड़े हाथों लेते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने पार्टी के लिए काम करने की नसीहत दी।
मिस्त्री ने सवाल किया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया और राहुल गांधी की रैलियों मेें भीड़ तो खूब जुटती है पर चुनाव के समय गांवों में बस्ता लेने वाले (चुनाव एजेंट) क्यों नहीं मिलते।
सम्मेलन को राष्ट्रीय सचिव जुबैर खां, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय प्रकाश व गयादीन अनुरागी तथा विधायक दलजीत सिंह, प्रदेश महामंत्री मनोज तिवारी, प्रांतीय संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र, राहुल राय, मधुसूदन तिवारी ने भी संबोधित किया।
जिला अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने राष्ट्रीय महासचिव सहित सभी पदाधिकारियों की अगवानी की। सम्मेलन में युवा कांग्रेस के राकेश सचान, प्रांतीय सचिव राजेश दीक्षित, बुंदेलखंड महासचिव कुतैबा जमा खां, पूर्व सांसद रामनाथ दुबे शामिल रहे।
संचालन पूर्व विधायक विजय प्रकाश और राममिलन सिंह पटेल ने किया। उधर चित्रकूट स्थित गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पंचायत चुनाव में प्रदेश की जनता पार्टी के उम्मीदवारों को जिताएगी और ज्यादा से ज्यादा जिला पंचायत सदस्य और ब्लाक प्रमुख बनाएगी।
महिलाओं की भीड़ देखकर मिस्री बोले, पहली बार कांग्रेस की किसी जिले में हुई सभा में इतनी महिलाओं को देखा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर कांग्रेस की जन उपयोगी योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया।
प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता, तिंदवारी विधायक दलजीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, त्रियुगीनारायण शुक्ला, रघुनाथ द्विवेदी, मुकेश अग्रहरि, जितेंद्र कुमार उपाध्याय, कुशल सिंह, मौजूद रहे।