{"_id":"60ef21598ebc3ebf20247b76","slug":"congress-opposed-inflation-chitrakoot-news-knp640209286","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने महंगाई का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने महंगाई का किया विरोध
विज्ञापन
चित्रकूट। महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।
बुधवार को क्षेत्र के सोनेपुर पेट्रोल पंप पर डीजल, पेट्रोल के दामों में लगातार की जा रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें पेट्रोल डीजल लेने आने वालों से महंगाई को लेकर हस्ताक्षर कराए गए।
जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि डीजल, पेट्रोल के दामों में वृद्धि से आम जनता परेशान है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बहुत कम है, लेकिन केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दामों में टैक्स लगाकर आम जनता पर बोझ डाल रही हैं। जिला सचिव विजयमणि त्रिपाठी ने कहा कि वृद्धि का असर देश के शिक्षित, बेरोजगार, नौजवानों, किसान, मजदूर, व्यापारियों पर पड़ा है। हस्ताक्षर अभियान में प्रमुख रूप से अवधेश करवरिया, अनिल गुप्ता, श्रवण कुमार निषाद, लतीफ खान, भोला नामदेव, जागेश्वर प्रसाद, संतोष कुमार, अखिलेश कुमार, राज किशोर, राकेश कुमार मिश्रा, शारदा प्रसाद साहू, राजेश कुमार सेन, मौजूद रहे।