{"_id":"00aea0611814da2b29acac5d0ae04322","slug":"congress-blew-effigy-of-sushma-swaraj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने सुषमा स्वराज का पुतला फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने सुषमा स्वराज का पुतला फूंका
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 18 Jun 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे आईपीएल के पूर्व कमिश्नर
विज्ञापन
ललित मोदी को वीजा संबंधी मामले में मदद करने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
का युवा कांग्रेसियों ने पुतला फूंका।
एलआईसी तिराहे पर किए प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि सुषमा स्वराज ने नियम कानून को ताक पर रखकर ललित मोदी की मदद की।
प्रदर्शनकारियों की अगुवाई चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने की। जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता भी मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने कहा कि खुद को पाक साफ बताने वाली मोदी सरकार को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।
नियम कानून ताक पर रखकर ललित मोदी की मदद करने वाली सुषमा स्वराज को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर पुष्पेंद्र पटेल, कृष्णराज सिंह, अनुराग, शिवम, संतू, सनी, अशोक, अमित, कुशल सिंह पटेल, जितेंद्र उपाध्याय भी मौजूद रहे।