फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Collaborate together to prevent fire incidents

आग की घटनाएं रोकने के लिए मिलकर करें सहयोग

Sun, 27 Mar 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Collaborate together to prevent fire incidents
गोष्ठी में आग से बचने और सुरक्षा के उपाय समझाते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर(चित्रकूट)। वन अग्नि सुरक्षा एवं जागरुकता अभियान गोष्ठी का आयोजन रेंज परिसर मानिकपुर में हुआ। जिसमें जंगलों व घरों व फसलों में लगने वाली आग से बचाव को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि यह एक दो माह बहुत संवेदनशील है। यदि वनस्पति नहीं होगी तो जीवन नहीं होगा। आक्सीजन के बिना नहीं रह सकते। सभी को सहयोग से अग्नि की घटनाओं को रोका जा सकता है। महुआ बीनते वक्त पत्तियों में आग न लगाएं, इसी से खाद बनाएं।
विज्ञापन

छोटी से लापरवाही बहुत बड़ी चूक हो सकती है। मानिकपुर में अस्थायी रूप से अग्निशमन की गाड़ियां रखी जाएंगी। जिसके लिए घर-घर जल योजना शुरू की गई है। हम सब मिलकर जंगल की आग लगाने से बचा लेंगे। डीएफएओ आरके दीक्षित ने कहा कि जंगल में जीव जंतु रहते है, जिन्हें बचाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल सबका है, इसे बचाना होगा। लोग बीड़ी सिगरेट जलाकर फेंक देते है, जिससे आग लग जाती है। बताया कि टाइगर रिजर्व बन जाएगा तो बहुत सी सुविधाएं मिल जाएगी। पर्यटकों की संख्या बढे़गी। मऊ सीओ सुबोध गौतम ने बताया कि गांव के प्रधान आग की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं।
इस दौरान उप जिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव, डीपीआरओ तुलसी राम, खंड विकास अधिकारी सुनील सिंह, अग्निसमन अधिकारी लालजी मिश्रा, ब्लाल प्रमुख अरविंद मिश्र, डीपीआरओ तुलसीराम, खंड विकास अधिकारी सुनील सिंह, अग्नि शमन अधिकारी लाल जी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
पट्टी पहाड़ के जंगल में लगी आग
भरतकूप। क्षेत्र के घुरेटनपुर के पास स्थित पट्टी पहाड़ के जंगल में रविवार को आग लग गई। दिन भर आग का धुआं पहाड़ से उठता रहा। पहाड़ से आग की लपटें भी दिखती रहीं। शाम को लगी आग बुझ गई। वहीं जिला मुख्यालय से सटे मध्यप्रदेश सीमा के देवांगना के जंगल में लगी आग दूसरे भी सुलगती रही।

गर्मी आते ही आग की घटनाएं इस समय बढ़ने लगी है। रविवार दोपहर भरतकूप क्षेत्र के घुरेटनपुर के पट्टी पहाड़ में भी आग लपटें उठती देखी गईं। इसके बाद पहाड़ से धुआं उठ रहा था। जो शाम होते होते आग बुझ गई। जिससे आसपास के गांव के निवासी राहत की सांस ली। देवांगना पहाड़ में लगी आग को बुझाने के लिए अग्निशमन की तीन गाड़ियां पहुंचीं और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पा सके। दूसरे दिन भी आग झुलसती देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed