{"_id":"62e711847863ca5f54020b3e","slug":"cm-yogi-adityanath-said-that-a-section-does-not-want-to-join-us-but-our-policy-is-development-of-all","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, एक वर्ग हमसे जुड़ना नहीं चाहता, मगर हमारी नीति सबका विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, एक वर्ग हमसे जुड़ना नहीं चाहता, मगर हमारी नीति सबका विकास
Mon, 01 Aug 2022 06:03 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 01 Aug 2022 06:03 AM IST
सार
प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने आए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री ने सुशासन और विकास के जरिये ही संगठन की मजबूती का रास्ता तैयार करने का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
CM yogi
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकार में सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र की धारणा पर काम हो रहा है। हम सबको साथ लेकर सबसे विकास के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन एक वर्ग है जो हमसे जुड़ना नहीं चाहता। हमने केवल सिद्धांतों की राजनीति को अपनाया है। सिद्धांतविहीन राजनीति हम नहीं करते। मुख्यमंत्री ने यह बात भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर कही।
विज्ञापन
प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने आए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री ने सुशासन और विकास के जरिये ही संगठन की मजबूती का रास्ता तैयार करने का पाठ पढ़ाया। कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए 25 वर्ष आगे की कार्ययोजना लेकर बढ़ रही है। अभी हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। 25 वर्ष बाद स्वर्ण जयंती महोत्सव इससे भी भव्य तरीके से मनाएंगे।
विज्ञापन
अबकी बार मिशन-80
मुख्यमंत्री योगी ने एलान किया कि 2024 के लक्ष्य को पूरा करने में कोई कोताही नहीं होगी। अबकी यूपी मिशन-75 नहीं बल्कि मिशन-80 पर ध्यान केंद्रित करना है। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर सभी को जमीन पर काम करना होगा। संकल्प दिलाया कि जीरो टॉरलेंस पर काम करने से भाजपा का संगठन मजबूत होगा और केंद्र में सरकार भी बनेगी।
विज्ञापन