चित्रकूट। मथुरा शहर में विद्युत विभाग के अवर अभियंता प्रदीप कुमार की हत्या की घटना को लेकर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। कहा कि हत्यारों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार नहीं कि या गया तो आंदोलन किया जाएगा।
शहर के बिजली विभाग के एसी कार्यालय केे भवन में विद्युत विभाग के अवर अभियंताओं ने बैठक की। जिसमें कहा कि मथुरा शहर में अज्ञात हमलावरों ने अवर अभियंता प्रदीप कुमार की हत्या कर दी। इस घटना का जल्द से जल्द खुलासा नहीं किया गया आंदोलन किया जाएगा। कहा कि विद्युत चेकिंग दौरान आए दिन हमले किए जाते हैं। जिसको देखते हुए चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाए। इस मौके पर जूनियर अभियंता अनुपम कुमार, रविशंकर गुप्ता, विजय बहादुर, रविकांत अनुरागी, शैलेश प्रजापति, महेंद्र कुमार, राजेश, विवेक कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।