फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Choosing the vegetables by soil

मिट्टी के अनुसार करें सब्जियों का चयन

Sat, 28 Mar 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sat, 28 Mar 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Choosing the vegetables by soil

राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत जिला उद्यान

विज्ञापन
विभाग ने दो दिवसीय किसान संगोष्ठी और किसान मेले का आयोजन किया। इसमें किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। सलाह दी गई कि मिट्टी के अनुसार ही सब्जियों का चयन करें।

जिला उद्यान अधिकारी राकेश कुमार ने उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान अब जायद में बोई जाने वाली सब्जियों पर ध्यान दें। उन्होंने जैविक खेती, जैविक उर्वरकों के प्रयोग और जैविक रसायनों के प्रयोग पर जोर दिया। कहा कि इससे स्वस्थ सब्जियां पैदा होती हैं।

कृषि रक्षा पर्यवेक्षक रमेश कुमार कुशवाहा ने कीट रोग नियंत्रण के लिए लाइट ट्रेप, वर्ड पर्चर, फेरोमोन ट्रेप खेतों में लगाने की सलाह दी। ग्रामोदय विवि के डॉ. पवन सिरोठिया ने किसानों को मिट्टी के अनुसार सब्जियों का चुनाव करने को कहा।

बताया कि गोबर की खाद, नैडम कंपोस्ट, वर्मी कंपोस्ट, हरी खाद का प्रयोग फायदेमंद है। ग्रामोदय विवि के डा. एसएस सिंह ने लौकी, कद्दू, नेनुआ तरोई, खीरा के साथ मक्के की खेती की तकनीकी जानकारी दी। डॉ. आरएल सिकरवार ने बताया कि औषधीय खेती में संभावनाएं हैं।

किसान एलोवेरा, स्टीविया, ब्राह्मी, सतावर, मुलैठी, तुलसी आदि की खेती कर लाभ कमा सकते हैं। उद्यान निरीक्षक एसएस गौतम ने भी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। संचालन प्रगतिशील किसान खुटहा शिवकुमार शुक्ला ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed