फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   choolhe se jalatee lakadee nikaal mahila ko peeta

चूल्हे से जलती लकड़ी निकाल महिला को पीटा

Sat, 25 Jul 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
choolhe se jalatee lakadee nikaal mahila ko peeta
चित्रकूट। सदर कोतवाली इलाके के ग्राम कपसेठी में विधवा महिला की तीन फीट छत पर पर पड़ोसी ने कब्जा कर लिया है। इसका विरोध करना महिला व उसके बेटों को महंगा पड़ रहा है। आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर चूल्हे से जलती लकड़ी निकाल कर पीट दिया। इसके बाद समझौता करने का दबाव बनाया। समझौता न करने पर बेटों को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

कपसेठी गांव की राममनी पत्नी गौरी ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में बताया कि पड़ोसी ने तीन फीट छत पर कब्जा कर लिया है। इनके कुछ रिश्तेदार तमंचा लेकर आए दिन धमकी देते हैं। विरोध करने पर पुत्रों को गंभीर अपराधों में फंसाने और जान से मारने को धमकाते हैं। बुधवार की शाम वह घर में खाना बना रही थी। तभी गांव के चार लोग घर के अंदर घुस आए। बाल पकड़कर पटक दिया। बाकी लात घूसों से पीटने लगे। चूल्हे से जलती लकड़ी निकाल पीटने लगे। जलाने का प्रयास किया। पड़ोस के लोगों ने जान बचाई।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि सीतापुर पुलिस टीम मौके पर आई थी। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। आरोपी शुक्रवार शाम फिर असलहे व हंसिया लेकर दरवाजे पर चढ़ आए। सुलह का दबाव बनाया। सुलह न करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लात-घूसों से पीट दिया। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed