फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Villager killed for refusing to drink ganja, three brothers filed a murder report, one caught by police

चित्रकूट :गांजा पीने से मना करने पर ग्रामीण की हत्या, तीन भाइयों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज, एक को पुलिस ने पकड़ा

Wed, 03 Aug 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Villager killed for refusing to drink ganja, three brothers filed a murder report, one caught by police
फोटो-13- राजाराम कोटार्य- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के हरिजन कालोनी में गांजा पीने से मना करने पर ग्रामीण की गांव के तीन भाइयों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। थाने में हत्यारोपी तीनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एक हत्यारोपी को पकड़ा है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

रैपुरा गांव की हरिजन कालोनी निवासी राजाराम कोटार्य (40) मंगलवार की सुबह बेटे सूरज (7) के साथ नहाने के लिए हैंडपंप पर जा रहे थे। रास्ते में गांजा पी रहे पड़ोसी तीन भाई अर्जुन, विनोद व लल्ली ने गांजा पीने के लिए राजाराम को बुलाया। इसका विरोध राजाराम के पुत्र सूरज ने किया। यह सुनकर आरोपियों ने कहा कि अच्छा आओ गुटका खा लो। इस पर सूरज अपने पिता को घसीटकर ले जाने लगा। यह देखकर तीनों भाई सूरज को पीटने लगे। पिता राजाराम ने विरोध किया तो आरोपियों ने राजाराम पर हमला कर दिया। लाठी डंडों से जमकर पीटा। गांव के लोगों ने बचाया।
विज्ञापन

परिजन आनन घायल को सीएचसी रामनगर ले गए। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी लक्ष्मी देवी और तीन पुत्र रो-रोकर बेहाल हैं। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। फल की ठेली लगाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने एक को पकड़ लिया और मौके से डंडा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed