फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Two bikes collided on Bundelkhand Expressway, Mistry's death, bike collided from behind while returning from thirteenth program, first accident on Bundelkhand Express in Chitrakoot district

चित्रकूट : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो बाइकें भिड़ीं, मिस्त्री की मौत, तेरहवीं कार्यक्रम से लौटते समय पीछे से बाइक ने मारी टक्कर, चित्रकूट जनपद में बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर पहला हादसा

Thu, 21 Jul 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Two bikes collided on Bundelkhand Expressway, Mistry's death, bike collided from behind while returning from thirteenth program, first accident on Bundelkhand Express in Chitrakoot district
फोटो -6- राजू पाल- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर भरतकूप क्षेत्र में बाइकों की टक्कर से एक मिस्त्री की मौत हो गई दूसरा घायल हो गया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के विधिवत संचालित होने के बाद जिले में यह पहली घटना है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक व घायल चित्रकूट जिले के लौढ़िया बुजुर्ग गांव निवासी हैं। बाइक चालक की हेलमेट ने जान बचा ली।
विज्ञापन

लौढ़िया खुर्द गांव निवासी सुशील कुमार (36) पुत्र छंगू लाल ने बताया कि मंगलवार को उसकी रिश्तेदारी में तेरहवीं थी। इस पर लौढ़िया बुजुर्ग गांव निवासी हलवाई राजू पाल (45) के साथ बाइक से ल्यौंझा गांव गया था। बुधवार की शाम को दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भरतकूप थाना क्षेत्र के पुल के पास पीछे से तेज गति से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर घिसटते चले गए। टक्कर मारने वाले बाइक सवार भाग निकले।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर भरतकूप थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने राजू पाल को मृत घोषित कर दिया जबकि सुशील का इलाज जारी है। बाइक चालक सुशील कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद वह बाइक समेत काफी दूर तक घिसट गया। हेलमेट होने से उसके सिर पर चोट नहीं आई और उसकी जान बच गई। उसके हाथ व पैर में चोट आई जबकि राजू के सिर व पेट में गंभीर चोट होने से मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। उसकी पत्नी सीमा, तीन पुत्र व एक पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है। उसके पिता ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed