फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Tree branch fell in school, seven children injured

चित्रकूट : स्कूल में गिरी पेड़ की डाल, सात बच्चे घायल

Sun, 21 Aug 2022 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Tree branch fell in school, seven children injured
चित्रकूट/मऊ। स्कूल में योग के दौरान महुआ की डाल टूटकर गिर गई। डाल के नीचे सात बच्चे दब गए। इससे विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। उनकी हालत सामान्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जिला प्रशासन को घायलों का सही उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रामनगर ब्लाक के बांधी गांव में शनिवार को कक्षाएं चल रहीं थीं। स्कूल परिसर में ही महुआ के पेड़ के नीचे एनजीओ के योग शिक्षक बच्चों को योग करा रहे थे। इसी बीच पेड़ की मोटी डाल टूटकर गिर गई। इसके नीचे दबकर कक्षा छह की छात्रा सुष्मिता, कीर्ति, चाहत, पूजा, शिवऔतार, माया, कक्षा आठ की छात्रा अंतिमा घायल हो गईं। जानकारी होते ही परिजन विद्यालय पहुंचे। 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही डीएम अभिषेक आनंद ने मानिकपुर में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद बीएसए लव प्रकाश यादव और राजस्व विभाग के अधिकारियों को विद्यालय भेजा। बीएसए ने सीएचसी जाकर बच्चों का हालचाल लिया। इलाज के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया है। प्रभारी प्रधानाचार्य पंकज और शिक्षिका विनीता ने बताया कि सभी छात्र-छात्राएं सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed