{"_id":"5e8608958ebc3e6fa62183c1","slug":"chitrakoot-tiger-entered-the-house-to-hunt-calf-chitrakutt-news-knp5534180120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः घर घुसकर बाघ ने किया बछडे का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः घर घुसकर बाघ ने किया बछडे का शिकार
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे मझगवां के सरभंगा आश्रम के पास घर बंधे बछडे़ का बाघ ने शिकार कर लिया। बछडे़ को घर के बाहर लाकर खाने के बाद उसका बचा हिस्सा सड़क छोड़कर चला गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने शव के बचे हिस्से का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। इस घटना के बाद से मारकुंडी व मझगवां थाना क्षेत्र के कई गांव में ग्रामीण दहशत में हैं।
मारकुंडी थाना क्षेत्र से सटे पिंडरा मझगवंा अंतर्गत सरभंगा आश्रम के पास पिपरीटोला निवासी एक ग्रामीण के घर बुधवार की देर रात बाउंड्री लांघकर बाघ घुस गया। बाघ बरामदे में बंधे गाय के बछडे़ को मुंह में दबाकर बाहर निकल आया। सतना चित्रकूट मार्ग पर ही उसने बछडे़ का शिकार किया। बछडे़ के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर और आसपास के लोगों ने वन विभाग के अधिकारी और पुलिस को सूचना दी। मझगवां वन क्षेत्र के एसडीओ राजमणि वनकर्मियों और थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब तक बाघ शिकार जंगल की ओर भाग चुका था।
वनकर्मियों ने बचे शव के हिस्से को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना के बाद सरभंगा आश्रम के आसपास चित्रकूट व मझगवां क्षेत्र के गांव के लोगों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि घर के अंदर से बाघ बछडे़ को ले गयाञ इससे ज्यादा खतरा है। बताया कि बाघ आए दिन जंगल में दिखता था अब बस्ती की ओर आ रहा है। वनविभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सूचना मिलते ही वह सब आएंगे और बाघ से नुकसान नहीं होने देंगे।