फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Three feet of water on Rajapur-Kamasin road, traffic stopped, Yamuna river water level increased, a dozen villages surrounded by water

चित्रकूट : राजापुर-कमासिन मार्ग पर तीन फीट पानी, आवागमन रोका गया, यमुना नदी का जलस्तर और बढ़ा, एक दर्जन गांव पानी से घिरे

Fri, 26 Aug 2022 06:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Three feet of water on Rajapur-Kamasin road, traffic stopped, Yamuna river water level increased, a dozen villages surrounded by water
राजापुर/मऊ (चित्रकूट)। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा रहा है। राजापुर-कमासिन मार्ग पर तीन फीट पानी भर जाने से आवागमन रोक दिया गया है। गुरुवार को पांच सेमी की रफ्तार से पानी बढ़ रहा था जो कि शुक्रवार को 4 सेमी की रफ्तार रह गई। पानी बढ़ने से तिरहार क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांव घिर गए हैं। इन रास्तों पर पानी भर जाने से ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। यही हाल मऊ क्षेत्र में रहा।
विज्ञापन

राजापुर में यमुना खतरे की स्थिति 96 मीटर पर मानी जाती है। शुक्रवार को जलस्तर 91.90 मीटर रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को 91.16 मीटर था। राजापुर क्षेत्र के अतरौली, नैनी, धौराहर, बरद्धारा, चांदी, धुमाई, बक्टा, हस्ता, बेलास, चिल्लीमल आदि गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। राजापुर कस्बे के तट तक पानी बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

मऊ क्षेत्र में भी जलस्तर बढ़ने से कई गांव पानी से घिर गए हैं। खेत जलमग्न होने लगे हैं। बाजरा, अरहर, तिल की फसलों की बर्बादी देख किसान बेहद परेशान हैं। सबसे ज्यादा मवई कला गांव में नुकसान हुआ है। मवई कला, बरहा कोटारा, घुरेटहा, बरवार, मंडौर गांव यमुना नदी के पानी से घिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम, एसपी और नेताओं ने किया दौरा
राजापुर/मऊ। डीएम अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने राजापुर क्षेत्र का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि समस्याओं का निदान कराया जाएगा। उन्होंने नाव पर बैठकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का हालात देखे। सिंचाई निर्माण खंड को निर्देश दिए कि राजापुर पुल से यमुना के किनारे से तुलसीदास मंदिर तक के एप्रोच रोड का प्रस्ताव बनाकर भेजें। संपर्क मार्ग की दशा सुधारें। प्रस्ताव एक सप्ताह के अंदर भेज दें। तुलसीदास मंदिर का रास्ता चौड़ा कराएं। उनके साथ एसडीएम राजापुर प्रमोद झा, मऊ एसडीएम नवदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।

उधर, सदर विधायक अनिल प्रधान व मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस मौके पर मऊ क्षेत्र में अमित द्विवेदी, अवधनरेश त्रिपाठी, अभिषेक बलुआ, बहादुर खां गमल द्विवेदी, इंद्रेश तिवारी, जय भरत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed