फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: There is a possibility of throwing the dead body after killing, the police said for investigation

चित्रकूट : हत्या कर शव फेंकने की आशंका, पुलिस ने जांच की बात कही

Fri, 14 Oct 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: There is a possibility of throwing the dead body after killing, the police said for investigation
फोटो-3- सरैंया मानिकपुर के बीच घाटी में मिले शव की पहचान करने का प्रयास करती पुलिस टीम।संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर/सरैंया (चित्रकूट)। कालीघाटी में रैपुरा थाना क्षेत्र के इटवा महुलीया गांव के कमलेश (26) का शव पड़ा मिला। जेब में मिले फोन नंबर से पुलिस ने फोन पर बात की तो पहचान हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गुरुवार को सरैंया मानिकपुर मार्ग पर काली घाटी किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। मौके पर थानाध्यक्ष गिरेंद्र सिंह व सरैंया चौकी प्रभारी चंद्रमणि पांडेय पहुंचे। तलाशी में पैंट की जेब में कागज का टुकड़ा मिला, जिसमें एक मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस ने फोन कर जानकारी लिया। जिस पर उसकी पहचान हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक के कपड़ों से कमलेश के रूप में शिनाख्त की।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मृतक दिल्ली में दो वर्ष से दिल्ली में एक फैक्ट्री में कार्य करता था। एक माह पूर्व ही अपने गांव इटवा महुलिया आया था। वह दो दिन से लापता था। इसकी तलाश की जा रही थी। गुमशुदगी की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। पिता के अनुसार जिस स्थिति में शव मिला है, उससे हत्या कर फेंकने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गिरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। गौरतलब है कि इस घटना से एक दिन पहले भी एक अज्ञात शव जंगल में मिला था, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed