फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: The team is happy with the answers of the children.

बच्चों के जवाब से खुश हुई टीम

Sat, 12 Nov 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: The team is happy with the answers of the children.
फोटो-2- बंभिया स्कूल में छात्रों से बातचीत करती राज्य सलाहकार की टीम की सदस्य। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। राज्य परियोजना लखनऊ की टीम ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया। मानिकपुर के प्राथमिक विद्यालय बंभिया पहुंची टीम ने लगभग दो घंटे तक शिक्षकों और छात्रों से बातचीत कर परिसर का जायजा लिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैंया में टीम के सदस्यों ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

टीम की राज्य सलाहकार सरिता सिंह व शिखा शुक्ला ने बच्चों से हिंदी गणित और अंग्रेजी के प्रश्न पूछें। बच्चों ने बखूबी उत्तर दिया। टीम ने शिक्षकों से शिक्षण प्रणाली की चर्चा की। टीम ने प्रधानाध्यापक के नेतृत्व की सराहना की। कहा कि बच्चों का लर्निंग आउटकम बहुत अच्छा है। सभी बच्चे सक्रिय हैं। टीम ने कहा कि आदिवासी बच्चों के भविष्य के लिए यह विद्यालय बहुत बड़ी उम्मीद है।
विज्ञापन

इसके बाद टीम उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैंया पहुंची। एक घंटे तक छात्रों से बातचीत में कई सवाल पूछे। इसके बाद स्कूल परिसर में कई जगह स्वच्छता संतोषजनक न होने पर शिक्षकों से आपत्ति की। इस दौरान बीएसए लव प्रकाश यादव, बंभिया स्कूल के प्रधानाध्यापक रवि कुमार सिंह व सहायक अध्यापक मनोज कुमार सोनी, सागर पटेल, तुलसी प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed