फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: The participants of Karvi region won the district sports rally

चित्रकूट : जनपदीय खेलकूद रैली में कर्वी क्षेत्र के प्रतिभागियों ने मारी बाजी

Sun, 06 Nov 2022 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: The participants of Karvi region won the district sports rally
6- दौड़ प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी - फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर। जनपदीय तीन दिवसीय खेलकूद रैली में कर्वी क्षेत्र 581 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। 375 अंकों के साथ मानिकपुर क्षेत्र द्वितीय और 239 अंकों के साथ मऊ क्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को 400 मीटर दौड़ में चित्रकूट इंटर कॉलेज के अशोक कुमार प्रथम, दूसरे स्थान पर कृषक इंटर कॉलेज भौंरी के अनुराग पाल रहे। चंद्रेश इंटर कॉलेज बरगढ़ के संदीप सिंह को तीसरा स्थान मिला। 800 मीटर दौड़ में सरदार पटेल कॉलेज रैपुरा के रामलखन प्रथम, सुंदरलाल इंटर कॉलेज के नरेंद्र पाल द्वितीय और संदीप सिंह, चंद्रेश इंटर कॉलेज बरगढ़ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में चित्रकूट इंटर कॉलेज के आजम खान प्रथम, सुंदर सिंह इंटर कॉलेज के नरेंद्र पाल द्वितीय और तीसरे स्थान पर चंद्रेश इंटर कॉलेज बरगढ़ के संदीप सिंह रहे। 3,000 मीटर दौड़ मेें आजम खान प्रथम, नागेंद्र पाल द्वितीय और विकास कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल चाल में 3,000 मीटर में चित्रकूट इंटर कॉलेज के रणजीत कुमार प्रथम, मंडौर कॉलेज के दीपक कुमार द्वितीय और तृतीय सुमित पटेल राजकीय इंटर कॉलेज घुरेटनपुर रहे।
इस मौके मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कॉलेज के भवन के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये अपनी निधि से देने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक अनिल सिंह प्रधान रहे।

कार्यक्रम के संयोजक तुलसी इंटर कॉलेज के प्रधाचार्य सूर्यभान सिंह, राघवेंद्र कुमार मिश्र, श्याम सुंदर मिश्र, करूणेश मिश्र, राम प्रसाद शुक्ल, बहादुर सिंह, अजीत सिंह, एसपी सिंह, नत्थू पांडेय, रामगणेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed