{"_id":"62f7f2ec5d33934cfc38e74d","slug":"chitrakoot-the-enthusiasm-shown-in-the-district-regarding-the-tricolor-yatra-chitrakoot-news-knp712766487","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : तिरंगा यात्रा को लेकर जिले में दिखा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : तिरंगा यात्रा को लेकर जिले में दिखा जोश
विज्ञापन
फोटो-3- तिरंगा यात्रा में शामिल केंद्रीय विद्यालय के छात्र । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शनिवार को स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। बैजनाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस को लेकर गीत प्रस्तुत किया। इस पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
छात्र समित मिश्र, ऋषभ मिश्र, अनुपम सिंह सहित अन्य छात्रों ने वाद्य यंत्रों को बजाकर गीत बहन ने भाई को किया याद, भइया चले आना, रक्षाबंधन का त्योहार भूल न जाना। मेरा रंग दे बंसती चोला, मां तुझे सलाम, मेरा रंग दे बसंती चोला प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक राजकिशोर पांडेय, प्रधाचार्य रमेश गुप्ता भी मौजूद रहे।
देश भक्त शहीद ननका वाल्मीकि की पुण्यतिथि पर शहर के गल्लामंडी परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा निकाल कर उनके कार्योें की सराहना की गई। पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, सभासद प्रेम वाल्मीकि, सुनील सिंह पटेल, मनीष वाल्मीकि, शानू गुप्ता, सुभाष कोटेदार, विपिन वाल्मीकि, प्रदीप वाल्मीकि, राजकुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सेमरिया जगन्नाथ वासी गांव के प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओें ने तिरंगे के साथ भारत देश का नक्शा बनाया। मानव शृंखला के रूप में बने नक्शे में ही राष्ट्रगान का आयोजन हुआ। प्रधानाध्यापक शिवपूजन पांडेय, लवलेश सिंह, रामरूप पटेल, अनुज श्रीवास्तव, सविता पांडेय भी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत बड़ी मडै़यन के समाजसेवी राधेश्याम पटेल और बहिलपुरवा थाना प्रभारी इंद्रजीत गौतम की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इसमें स्कूल के छात्र और गांव के लोग शामिल रहे। कुलदीप पटेल पठारी, राजा पटेल, मानवेंद्र, बसंत, राकेश और गोविंद भी मौजूद रहे। शिवरामपुर में डफई प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवकुमार यादव, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक अवधबिहारी, अनुदेशक रिचा व दीनबंधु सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र भी शामिल रहे।
मऊ में विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी की अगुवाई में बस स्टैंड से लेकर मवई रोड तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सीओ सुबोध गौतम, अमित द्विवेदी, संदीप, रामचंद्र, उदित, अभिषेक, रमेश, राघवेंद्र सिंह, विष्णु आदि मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के नेतृत्व में कर्वी से लेकर पहाड़ी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। आनंद प्रताप सिंह, राजेश जायसवाल, आलोक पांडेय, रामसागर चतुर्वेदी, महेंद्र कोटार्य आदि मौजूद रहे।
उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मऊ व रामनगर क्षेत्र में बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, आलोक गर्ग व शिवभूषण त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

फोटो-4- तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में सेमरियाजगन्नाथ वासीके प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने बनाय?- फोटो : CHITRAKOOT

फोटो-5- तिरंगा यात्रा को लेकर निकली पदयात्रा में शामिल पूर्व मंत्री व अन्य। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT