{"_id":"6123d9f341c9ba526a6b9b6b","slug":"chitrakoot-teenager-died-after-hitting-a-swing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: झूले से टकराए किशोर की मौत, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना कर दिया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: झूले से टकराए किशोर की मौत, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना कर दिया अंतिम संस्कार
Mon, 23 Aug 2021 10:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:55 PM IST
सार
किशोर की मौत से गांव में शोक है। मृतक के माता पिता का पहले ही बीमारी के चलते निधन हो चुका है। तीन भाइयों में बडे़ भाई राजू का भी बीमारी से निधन हो चुका है।
विज्ञापन
अर्जुन निषाद (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले में राजापुर थाना क्षेत्र के चिल्लीराकस गांव के पास झूले की चपेट में आए किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार करा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की दोपहर को कई ग्रामीण झूला झूल रहे थे।
तभी अर्जुन (13) पुत्र रमई अचानक झूले के सामने आ गया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर वह भागा लेकिन झूले का पट्टा उसके सीने से जा टकराया। जिससे किशोर लगभग 15 फीट दूर जा गिरा और बेहोश हो गया। हादसा देख झूला झूल रहे ग्रामीण वहां से भाग निकले।
सूचना पर पहुंचे परिजन उसे राजापुर के प्राइवेट अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से गांव में शोक है। मृतक के माता पिता का पहले ही बीमारी के चलते निधन हो चुका है। तीन भाइयों में बडे़ भाई राजू का भी बीमारी से निधन हो चुका है। अब उसके परिवार में एक भाई कल्लू व उसकी बहन बची है।