फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot team becomes overall winner in Prayagraj Zone competition

Chitrakoot News: प्रयागराज जोन प्रतियोगिता में चित्रकूट की टीम बनी ओवरआल विजेता

Sun, 12 Oct 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 12 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot team becomes overall winner in Prayagraj Zone competition
11सीकेटीपी- 2- परिचय- पुलिस लाइन में प्रतियोगिता के बाद डीआईजी व एसपी के साथ मौजूद विजेता टीम क
चित्रकूट। पुलिस लाइन में आयोजित 28वीं अंतर्जनपदीय प्रयागराज जोन पुलिस अलार्म एफिशिएंसी रेस एवं राइफल–रिवॉल्वर शूटिंग प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में चित्रकूट जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीआईजी राजेश एस ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को एसपी अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में चित्रकूट टीम को अलार्म एफिशिएंसी रेस और शूटिंग प्रतियोगिता की विजेता शील्ड प्रदान की गई। अन्य स्पर्धाओं में 300 गज स्नैप राइफल फायरिंग में आरक्षी शिवनारायण नरवरिया, तथा 300 गज थ्री–पी राइफल फायरिंग में आरक्षी दातादीन (चित्रकूट) प्रथम स्थान पर रहे। महिला आरक्षी प्रतीक्षा मौर्या (बांदा) ने 300 गज प्रोन पोजिशन, 300 गज बिग बोर महिला और 25 गज रिवॉल्वर फायरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह (महोबा) ने 100 गज राइफल और 300 मीटर बिग बोर फायरिंग में पहला स्थान प्राप्त कर बेस्ट फायरर का खिताब जीता। वहीं फहद अली (चित्रकूट) ने 30 गज पिस्टल फायरिंग में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


चित्रकूट टीम ने एसॉल्ट चैम्पियनशिप, राइफल पुरानी व नई स्पर्धा तथा रिवॉल्वर पिस्टल पुरानी स्पर्धा में भी बाजी मारी, जबकि महिला नई चैम्पियनशिप में प्रतापगढ़ विजेता रहा। प्रतियोगिता ने पुलिसकर्मियों की दक्षता, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, सीओ प्रज्ञान अजेय कुमार शर्मा, राजकमल, यामीन अहमद, फहद अली, प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव और पीआरओ प्रवीण कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed