फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: SP body of wife of SP leader found after 35 hours

चित्रकूटः35 घंटे बाद मिला सपा नेता की पत्नी का शव

Thu, 16 Jan 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: SP body of wife of SP leader found after 35 hours
सोटो- 8- बरूआ बांध के पास बहू का शड मलिने पर रोती सपा नेता भरत की मां को ढांढस देते परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। पूर्व ब्लाक प्रमुख के नाती सपा नेता भरत दिवाकर व उसकी पत्नी मीनू उर्फ नमिता के रहस्यमय ढंग से गायब होने के 35 घंटे बाद प्रयागराज से आई एसडीआरएफ टीम ने महिला का शव बरूआ बांध से बरामद कर लिया है। शव को बोरे में पत्थर भरकर बांधा गया था और उसके गले में निशान देख यह तो पूरी तरह स्पष्ट हो गया कि उसकी हत्या कर शव फेंका गया है। इसके बाद देर शाम तक तमाम प्रयास के बाद सपा नेता का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने महिला का शव को पोस्टमार्टम भेजा है। दूसरे दिन भी सैकडों लोगों का हुजूम बांध में मौजूद रहा। एक शव मिलने व दूसरे का न मिलने को लेकर तरह तरह की चर्चायें होती रहीं। पुलिस व सपा नेता के ठेके की देखरेख करने वाले रामसेवक केवट दूसरे दिन भी अपने उसी बयान पर कायम रहे कि सपा नेता ने नही अपनी पत्नी की हत्या कर शव बांध में फेंकने के लिए नाव से ले गया और फिर नाव पलटने से सपा नेता व केवट भी पानी में गिरे लेकिन तैर कर रामसेवक बाहर आ गया और सपा नेता का कुछ पता नहीं चल सका है। सभी ने दावा किया है कि सपा नेता का भी शव इसी बांध में होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार की रात मीनू उर्फ नमिता की हत्या कर शव ठिकाने लगाने को पति सपा नेता भरत दिवाकर अपनी स्कार्पियो से बरुआ बांध लेकर आया था। साथी नाविक रामसेवक केवट के सहयोग से बोरे में लगभग एक कुन्तल से अधिक पत्थर मृत पत्नी के कमर व हाथों में बांधकर नाव में रखने के बाद गहरे पानी में फेंकने के दौरान नाव पलट गई। पुलिस दिनभर बांध में कडी मशक्कत कर खोजबीन करती रही, किन्तु सफलता नहीं मिल सकी। इस पर बृहस्पतिवार को प्रयागराज से आई एसडीआरएफ टीम ने सवेरे लगभग 11 बजे से बांध में गायब सपा नेता समेत पत्नी को तलाश शुरू कर दी। दोपहर बाद जब पत्नी का शव बाहर निकाला तो मौजूद लोग अचंभित रह गए। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व कानाफूसी होने लगी। सपा नेता का कुछ सुराग न चलने पर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गरम रहा।
विज्ञापन

सीओ सिटी रजनीश यादव ने बताया कि यह पूरी तरह साफ हो गया है कि भरत दिवाकर ने ही पत्नी की हत्या कर उसे फेंकने गया था। सर्दी होने के कारण महिला के शव के आकार में परिवर्तन नहीं हुआ है। इसी प्रकार भरत के भी इसी पानी में होने की पूरी संभावना है लेकिन सर्दी के कारण उसका शव फूल नहीं पाया है इसीलिए वह पानी में ऊपर नहीं आ पाई है। एसडीआरएफ समेत गोताखोर तलाश में जुटे हैं। संभावना है कि अगले 24 घंटे के बाद शव मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस डाेंगी (नाव) में महिला के शव को लेकर सपा नेता व सहयोगी के बीच बांध में जाने की बात कही जा रही है उसका अबतक पता नहीं चला है। आखिर वह डोंगी कहां चली गई। इसे लेकर भी कई सवाल है। उधर डोंगी मालिक हरिहरपुर निवासी बबलू ने बताया कि उसके पास भरत दिवाकर का फोन आया था कि मंगलवार की शाम को डोंगी घाट किनारे लगाकर घर चले जाना। उसने डोंगी घाट किनारे लगाई थी फिर घर चला गया था। उसकी डोंगी अभी नहीं मिली है।
मृतक मीनू ने किया था प्रेम विवाह
चित्रकूट। बताया जाता है कि वर्ष 2014 में सपा नेता भरत दिवाकर के साथ मृतका मीनू ने प्रेम विवाह किया था। इस वजह से मृतका के परिजन नाखुश थे। जिसके चलते वह पूरे घटनाक्त्रस्म में कहीं नहीं दिखे। हालाकि बहन का पुत्र संदीप घटना स्थल बरुआ बांध पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मृतका के पांच वर्षीय पुत्री तान्या है। मीनू को 2014 में महोबा से ले गया था। मृतका के पिता सेवानिवृत एसआई है। चार बहनो में तीसरे नंबर की थी। मां बिमला है। जिसे घटना के एक दिन पूर्व दाहिनी गांव चाचा ले गया था। संवाद
सहयागियों पर दर्ज होगी रिपोर्ट, पुलिस करेगी कार्रवाई
चित्रकूट।पूर्व ब्लाक प्रमुख के नाती व सपा नेता भरत दिवाकर पर ही पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव बांध में फेंकने का दावा किया है। इस काम में उसका सहयोग करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। अबतक के घटनाक्रम में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की हत्या कहां व कैसे हुई है। उसके घर में, रास्ते में, स्कार्पियो में या फिर बांध के पास इन सवालों का पुलिस जवाब ढूंढ रही है। माना जा रहा है कि हत्या करने में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। बांध के पास नाव का इंतजाम करने व एक अन्य सहयोगी को लेकर बांध पहुंचने पर शव को ठिकाने लगाने को कहा। पूरे मामले मेें सीओ रजनीश यादव ने बताया कि इस काम में पूरा सहयोग करने वाले सभी लोगों को नामजद कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद

बाजार से खरीदी थी मिठाई व होटल में खिलाया था खाना
चित्रकूट। इस कांड में सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ है कि मंगलवार को भरत दिवाकर अपनी पत्नी के साथ एक मिठाई की दुकान से मिठाई खरीदी थी और एक होटल से पत्नी के साथ भोजन किया था। एटीएम से नगदी भी निकाली थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed