{"_id":"634312252456b920fc087be4","slug":"chitrakoot-sharadotsav-and-gramodaya-mela-inaugurated-by-union-ministers-dharmendra-pradhan-and-gajendra-singh-shekhawat-chitrakoot-news-knp722426393","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरदोत्सव व ग्रामोदय मेला का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरदोत्सव व ग्रामोदय मेला का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया
विज्ञापन
फोटो-7- भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर ग्रामोदय मेले का शुभारंभ करते केंद्रीय शिक्षा मंत्री ?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर आयोजित चार दिवसीय शरदोत्सव व ग्रामोदय मेले का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राजनीति में रहकर समाज नीति की परिभाषा नानाजी ने दी है। उन्होंने चित्रकूट मेें विश्वविद्यालय खोलने के साथ कई अन्य सामाजिक कार्य किए, जिसका लाभ लाखों लोगों को मिल रहा है।
रविवार को कार्यक्रम के पहले दिन नानाजी के कार्यों पर चर्चा की गई। उनके स्वरोजगार व स्वावलंबन के कार्यों को मॉडल बताया गया। केेंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में दीनदयाल शोध संस्थान देश को रोल मॉडल प्रदान कर सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ती आबादी को देखते हुए पीने का पानी और जल संरक्षण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, दीनदयाल शोध संस्थान के महाप्रबंधक अमिताभ वशिष्ठ व संगठन सचिव अभय महाजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
गांवों को स्वावलंबी बनाना चाहते थे नानाजी
मध्यप्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि नानाजी देशमुख गांवों को स्वावलंबी बनाना चाहते थे, क्योंकि वह जानते थे कि देश की आत्मा गांवों में बसती है। मध्यप्रदेश के खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नानाजी का चरित्र हमारे जीवन के लिए सीख है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और गांवों के लिए बहुत काम किया है।
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि दो प्रदेशों की सीमाओं में रहकर ग्रामोदय से राष्ट्रोदय का सपना साकार हो रहा है। सूक्ष्म लघु व माध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।
सतना सांसद गणेश सिंह ने कहा कि स्वावलंबन का मार्ग नानाजी ने मॉडल के रूप में बनाया। बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि नानाजी ने जो सपना देखा था, वह अब व्यापक रूप ले चुका है।
दीनदयाल शोध संस्थान के प्रधान सचिव अतुल जैन ने कहा कि जल, जंगल, जमीन,सभी भगवान की अमूल्य भेंट हैं। इनका संवर्धन करने पर संपूर्ण सृष्टि का विकास होगा।

फोटो-8- भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते केंद्रीय शिक्षा मंत्?- फोटो : CHITRAKOOT