फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Satna SP will awarded to Republic Day to be President's Medal

चित्रकूट: गणतंत्र दिवस पर सतना एसपी को राष्ट्रपति पदक से किया जाएगा सम्मानित

Tue, 26 Jan 2021 01:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 26 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Satna SP will awarded to Republic Day to be President's Medal
सतना एसपी धर्मवीर सिंह - फोटो : amar ujala
सतना मप्र के एसपी को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति वीरता पदक प्रदान किया जाएगा। इससे पहले भी उन्हें राष्ट्रपति के दो अन्य पदक मिल चुके हैं। सोमवार को मप्र डीजीपी कार्यालय भोपाल से घोषणा की गई कि गणतंत्र दिवस पर सतना एसपी धर्मवीर सिंह को राष्ट्रपति वीरता पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन


सतना एसपी मूलरूप से मथुरा के निवासी हैं। भोपाल में नियुक्ति के दौरान 30 मई 2017 को वहां एक सांप्रदायिक दंगा हुआ था, जिसमें उन्होंने अदम्य साहस दिखाते हुए दंगे को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


इसी आधार पर राष्ट्रपति पदक के लिए उनका चयन किया गया है। इससे पहले 2013 में एक सिमी आतंकी को पकड़ने और 2015 में सराहनीय कार्य करने पर उन्हें राष्ट्रपति पदक मिल चुका है। चित्रकूट के एसपी अंकित मित्तल ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही सतना के अपर एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने भी उनके कार्यालय में जाकर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed