फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Saints and saints protest against encroachment removal campaign, accused of plotting to demolish ancient monastery temple building

चित्रकूट : साधु-संतों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का किया विरोध, प्राचीन मठ मंदिर के भवन गिराने की साजिश रचने का आरोप

Fri, 19 Aug 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Saints and saints protest against encroachment removal campaign, accused of plotting to demolish ancient monastery temple building
फोटो-1- विरक्त संत मंडल कमेटी की बैठक में मौजूद साधूसंत व महंत। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाओ अभियान का साधु-संतों ने बैठक कर विरोध जताया है। कहा कि सड़कों के चौड़ीकरण के नाम पर अतिक्रमण हटाने से कई मठ मंदिर के भवन भी गिराने की साजिश रची जा रही है, जिसके विरोध में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश सीमा अंतर्गत जानकीकुंड के पास स्थित एक आश्रम में शुक्रवार को विरक्त संत मंडल कमेटी की बैठक हुई। संतों ने कहा चित्रकूट तीर्थ स्थल पर कई प्राचीन मंदिर धरोहर के रूप में हैं। उनको आज तोड़ने की बात की जा रही है। कई मंदिरों में जिस स्थान पर भगवान की मूर्तियां स्थापित हैं उस स्थान तक अतिक्रमण के नाम पर लाल निशान लगा दिया गया है। जबकि सन 2013 में सभी संतों की सहमति से सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाया गया था।
विज्ञापन

निर्णय लिया गया था, कि इसके बाद भविष्य में अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा। अब पुन: सड़कों के चौड़ीकरण के नाम पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की बात कही जा रही है। यदि मंदिरों में तोड़फोड़ की गई तो वह आंदोलन करेंगे। विकास के नाम पर सरकार ने बडे़ बडे़ वादे किए थे लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। निर्णय लिया गया कि जिले के प्रतिनिधियों व अधिकारियों से इस मामले में बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कामदगिरि प्रमुखद्वार के संत मदनगोपाल दास, महंत रामहृदय दास, जगतराम दास, सीताशरण दास, रामकुमार दास, सच्चिदानंद दास, बालक दास, गुलजारदास, बलरामदास आदि मौजूद रहे।
--------------------
अनूप दुबे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed