फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Roadways bus collided with divider, 15 passengers injured

चित्रकूट : रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, 15 यात्री घायल, हाईवे पर सुबह तक फंसी रही बस, आठ गंभीर सीएचसी में भर्ती

Tue, 16 Aug 2022 05:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Roadways bus collided with divider, 15 passengers injured
फोटो-15- हाईवे पर मऊ कस्बे में डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मऊ (चित्रकूट)। स्वतंत्रता दिवस की रात लगभग दस बजे जिला मुख्यालय से प्रयागराज जा रही बांदा डिपो की बस मऊ कस्बे के पास झांसी मिर्जापुर में सीएचसी मोड़ के पास डिवाइडर से टकरा गई। इसमें 15 यात्री घायल हो गए। आठ को गंभीर हालत में सीएचसी में पुलिस ने भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायलों में बांदा निवासी कालका प्रसाद (40), प्रयागराज निवासी रामकिशोर (42), कानपुर निवासी आयुष (26), बांदा निवासी श्यामा देवी (48), कर्वी के निवासी अवधेश कुमार पांडेय (52), देवेंद्र्र (40), आलोक कुमार शुक्ला (57) आरती (35) हैं। जब कि अन्य घायल प्राथमिक इलाज के बाद अपने घर चले गए। मंगलवार की सुबह तक बस डिवाइडर के पास खड़ी रही। इसके बाद क्रेन से उसे वहां से हटवाया गया।
विज्ञापन

इनसेट
दो माह पहले हादसे में हुई थी यात्री की मौत
मोड़ पर डिवाइडर दिखाई न देने से अक्सर हादसे होते हैं। करीब दो माह पहले एक बोलेरो के डिवाइडर में टकराने से मध्यप्रदेश के रीवा क्षेत्र के एक यात्री की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नं. - 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed