{"_id":"6a0cad9d99bb132f24050c0d","slug":"chitrakoot-ranks-12th-in-niti-aayogs-delta-ranking-improving-by-30-ranks-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-131343-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में चित्रकूट को 12वां स्थान, 30 रैंक का सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में चित्रकूट को 12वां स्थान, 30 रैंक का सुधार
Wed, 20 May 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 20 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। नीति आयोग द्वारा जारी सितंबर 2025 की डेल्टा रैंकिंग में जनपद ने देश के 112 आकांक्षी जिलों में 12वां स्थान प्राप्त किया है। यह पिछली तिमाही की 42वीं रैंक से 30 स्थानों का महत्वपूर्ण सुधार है।
सीडीओ डीपी पाल ने बताया कि जनपद ने शिक्षा क्षेत्र में देश भर में तीसरा स्थान हासिल किया है, जबकि स्वास्थ्य एवं पोषण घटक में शीर्ष दस में जगह बनाई है है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के मार्गदर्शन और निरंतर निगरानी का परिणाम है। उनके निर्देशों पर जनपद के सभी विकास खंडों में तथ्यों व सटीक आंकड़ों पर आधारित योजना को कार्यप्रणाली का आधार बनाया गया। नीति आयोग के प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों की विभागवार व ब्लॉकवार सूक्ष्म समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर मुख्य संकेतकों के संतृप्तिकरण पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को बधाई देते हुए आगामी समीक्षा अवधियों में चित्रकूट को देश के शीर्ष पांच जनपदों में लाने का निर्देश दिया है। (संवाद)