फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Rajapur got the status of municipality, development will happen, after expansion, 15 wards, earlier there were 12

चित्रकूट : राजापुर को मिला नगर पालिका का दर्जा, होगा विकास, विस्तारीकरण के बाद हो गए 15 वार्ड, पहले थे 12

Thu, 21 Jul 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Rajapur got the status of municipality, development will happen, after expansion, 15 wards, earlier there were 12
चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर को प्रदेश सरकार ने नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। इसमें चार गांव भी जोडे़ गए हैं। नगर पंचायत से पालिका का दर्जा मिलने के बाद अब इसका विकास होगा। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

राजापुर नगर पंचायत का सीमा विस्तार कर आसपास के चार राजस्व गांव शामिल किए जाएंगे। यहां कुल आबादी 9749 और क्षेत्रफल 18.07 वर्ग किलोमीटर है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, राजापुर की आबादी 13439 थी, जो सीमा विस्तार के बाद 23188 की जाएगी। अभी तक 12 वार्ड थे जो बढ़कर 15 हो गई है। आबादी के हिसाब से दो वार्डों का विस्तार भी किया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय शिवपूजन गुप्ता व सुभाष अग्रवाल ने बताया कि राजापुर उपेक्षा का शिकार है। मोहल्लों में जलभराव की समस्या रहती है। सड़कें भी नहीं बनी हैं। बिजली पानी की भी समस्या रहती है। नगर पालिका बनने से कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। इससे स्थानीय निवासियों के साथ ही पर्यटकों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed