फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Qualityless roads are being built, get it checked

Chitrakoot News: गुणवत्ता विहीन सडक़े बनाई जा रही हैं जांच कराएं

Wed, 28 Dec 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Qualityless roads are being built, get it checked
फोटो-9- बैठक में जानकारी लेते सांसद आरके सिंह पटेल व मौजूद अन्य। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक कलक्ट्रेट परिसर में हुई। इसमें विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। जनप्रतिनिधियों ने गुणवत्ताविहीन व समय से कार्य न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि गोशाला के मवेशियों के भरणपोषण के लिए समय से भुगतान किया जाए ।
विज्ञापन

बुधवार को बैठक मेें सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि बुंदेलखंड विकास निधि से बनाई जा रही सड़कों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। खोही से बालापुरमाफी सेमरिया चौड़ीकरण सड़क का चौड़ीकरण करने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सुभाष चंद्र ने कहा कि गोशाला संचालन के लिए मवेशियों के भरण पोषण का भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन

बरूवा नाला का सीमांकन कराकर खुदाई का कार्य कराया जाए। यूपी-एमपी सीमा में बनी पुलिया का चौड़ीकरण कराया जाए। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से दोनापत्तल बनाने का कार्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि लोक निर्माण विभागसे बनाई जा रही सड़कें गुणवत्ताविहीन हैं। मनरेगा योजना से बनाए वन विभाग से कराए गए कार्यों की जांच कराई जाए। प्रधानमंत्री आवास की धनराशि समय से लाभार्थियों को दी जाए। मऊ क्षेत्र के सेमरा के पास सिलिका सैंड की खुदाई ब्लास्टिंग से कराई जा रही है।

इस मामले की जांच कर कार्रवाई करे। किसानों को यूरिया खाद समय से उपलब्ध कराई जाए ग्रामीण क्षेत्रों मेें बनाई गई गल्लामंडियों में हाट बाजार लगाया जाए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्र, पहाड़ी सुशील द्विवेदी, रामनगर गंगाधर ,अपर कृषि अधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, जिला विकास अधिकारी आर के त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ऋषि मुनी उपाध्याय डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed