{"_id":"62d45112116ffc3c476a8acf","slug":"chitrakoot-pigs-beaten-strangled-to-death-in-a-theft-dispute-report-filed-against-three-people-of-the-locality-police-caught-two-chitrakoot-news-knp708075671","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट :सूअर चोरी के विवाद में पीटा, गला दबाकर हत्या, मोहल्ले के ही तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने दो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट :सूअर चोरी के विवाद में पीटा, गला दबाकर हत्या, मोहल्ले के ही तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने दो को पकड़ा
विज्ञापन
फोटो-6- हत्या के बाद मृतक के घर के बाहर बैठे परिजन व पडोसी और मौजूद पुलिस टीम। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटरा गूदर मोहल्ले में सूअर चोरी के विवाद में तीन लोगों ने सूअर मालिक को पीटा और गला दबाकर हत्या कर दी। अपर एसपी, सीओ सिटी व कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो को पकड़ लिया है।
कटरा गूदर में लगभग 30 परिवार सूअर पालन का व्यवसाय करते हैं। यहां के निवासी सुरेश सोनकर (48) की पत्नी भोला देवी ने बताया कि उनके पास 14 सूअर हैं। तीन दिन पहले मोहल्ले के वीरेंद्र कुमार, सनी और चुनकावन उसके घर का एक सूअर चोरी कर ले गए थे। इसके बाद उसकी दावत कर डाली थी। इसी का उलाहना देने सुरेश आरोपियों के घर गया और पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इसी बात पर विवाद हो गया। शनिवार की रात आरोपी उसके घर घुस आए और सो रहे सुरेश को पीटने लगे, फिर गला दबा दिया। आरोपियों के भागने के बाद सुरेश को परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हत्या की जानकारी मिलते ही अपर एसपी शैलेंद्र राय, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, कोतवाल अशोक सिंह व सीतापुर चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। सुरेश की मां मुनिया देवी की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है, तीसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने व गले में चोट के निशान की पुष्टि हुई है। रविवार की शाम को मंदाकिनी नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पशुओं को चोरी के बाद प्रयागराज, कौशांबी ले जाते
चित्रकूट। चोर पशुओं को चोरी के बाद प्रयागराज, कौशांबी और बांदा ले जाकर बेच देते हैं। मारकुंडी के कमलेश कुमार व मानिकपुर के गिरजाशरण ने बताया कि एक-एक भैंस सात नवंबर को चोरी हुई थी। इसी क्षेत्र में सात दिसंबर को एक दर्जन भैंसें चोरी हुई थीं। जिले की बरगढ़ थाना पुलिस ने 22 अगस्त 2021 को 6 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 6 भैंसें मिलीं थी। गिरफ्तार आरोपियों में पांच प्रयागराज और एक चित्रकूट जिले के हल्दीकला गांव का रहने वाला था। (संवाद)