फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: People struggling with electricity, water, waterlogging, problems in SDM Colony and Shastrinagar

चित्रकूट : बिजली, पानी, जलभराव से जूझ रहे लोग, एसडीएम कॉलोनी और शास्त्रीनगर में समस्याओं का अंबार

Thu, 25 Aug 2022 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: People struggling with electricity, water, waterlogging, problems in SDM Colony and Shastrinagar
चित्रकूट। शहर की एसडीएम कॉलोनी व शास्त्रीनगर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। लगातार बारिश के कारण जलभराव से करीब सौ घरों के लोग परेशान हैं। बिजली की समस्या विकराल हो गई है। दोनों वार्डों के ज्यादातर हिस्से में बिजली गुल है। शास्त्रीनगर सती सीता प्राथमिक विद्यालय परिसर में जलभराव होने से एक सप्ताह से पढ़ाई बाधित है। इन वार्डों में आवागमन के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मोहल्ले के पदमेंद्र त्रिपाठी, कन्हई प्रसाद, कमलेश कुमार, ललित, महेंद्र मिश्रा, राजकुमार पटेल, भोला सिंह आदि ने बताया कि पानी की टंकी के आगे कर्वी माफी की तरफ जाने वाले कच्चे मार्ग पर बारिश का पानी भर गया है। जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। जलभराव होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में डीएम से समस्या के निदान की गुहार लगाई है। डीएम अभिषेक आनंद ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को जलभराव की समस्या का निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध मेें अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील ने बताया कि कई जगह बिजली, पानी, सड़क, जल निकासी की समस्या है। साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया गया है। शास्त्रीनगर और एसडीएम कॉलोनी में जलभराव की समस्या जल्द दूर होगी। स्थायी समाधान के लिए शासन को अतिरिक्त बजट आवंटित करने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed