{"_id":"63236f616b751c0d847f01bf","slug":"chitrakoot-open-the-way-soon-by-building-a-bridge-chitrakoot-news-knp7183121102","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : पुल बनवाकर जल्द खुलवाएं रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : पुल बनवाकर जल्द खुलवाएं रास्ता
विज्ञापन
फोटो-7- मानिकपुर में एडीआरएम अतुल गुप्ता को ज्ञापन सौंपते व्यापारी व स्थानीय लोग। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के एडीआरएम अतुल गुप्ता ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मानिकपुर कस्बे में रेलवे लाइन पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज का भी निरीक्षण किया। व्यापारियों ने उन्हें ज्ञापन देकर पुल का निर्माण जल्द करवाकर मार्ग खुलवाने की मांग की है।
गुरुवार को मानिकपुर रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर एक और अन्य प्लेटफार्मोें पर चल रहे निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया। आवासीय कालोनी परिसर व रेलवे अस्पताल की व्यवस्थाएं देखीं।
पेयजल की व्यवस्था, सफाई व यात्रियों की सुविधाओं को लेकर रेलवे के अधिकारियों से चर्चा किया। उन्होंने मानिकपुर कस्बे में स्थित रेलवे लाइन के नीचे बनाए जा रहे ओवरब्रिज का काम भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रहरि, दीपक अग्रहरि, राजन केसरवानी, शिव शंकर दुबे, शैलेंद्र कुमार सोनी, राम आशुतोष, अमित कुमार आदि ने एडीआरएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए हैदराबाद-गोरखरपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन का अतिरिक्त फेरा बढ़ाया है। बताया कि ट्रेन 16 सितंबर को हैदराबाद से चलेगी और गोरखपुर से 18 सितंबर से बाया मानिकपुर चलेगी। संवाद