फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: One and a half lakh cash kept for the girl's marriage burnt

चित्रकूट : लड़की की शादी के लिए रखे डेढ़ लाख नगद जले

Fri, 23 Dec 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: One and a half lakh cash kept for the girl's marriage burnt
पहाड़ी। थाना क्षेत्र के साईपुर गांव में शार्ट सर्किट से दो किसानों के कच्चे घरों में आग लग गई। इससे दोनों घर जल गए। घर में मौजूद सदस्यों ने भाग कर किसी तरह से जान बचाई। एक किसान की बेटी शादी कुछ दिनों बाद होनी है। दहेज का सामान और डेढ़ लाख रुपये जल गए। दोनों किसानों की आठ लाख की संपत्ति जली है।
विज्ञापन

साईंपुर गांव में शुक्रवार की सुबह 4 बजे बिजली की शार्टसर्किट से किसान माता बदल के घर में आग लग गई। पड़ोसी बक्षराज के घर को भी आग ने चपेट में ले लिया। दोनो घरों में भीषण आग से अफरातफरी मच गई। घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने भाग कर जान बचाई। आग लगने की घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण अपने अपने घर से पानी लाकर किसी तरह से आग बुझाई। तब तक दोनो किसानों के घर जल गए थे।
विज्ञापन

माता बदल ने बताया कि उसकी पुत्री शादी कुछ दिनों बाद होनी है। इसके लिए घर में डेढ़ लाख रुपये रखे थे, वह जल गए। घर में रखा अनाज व गृहस्थी भी जल गई। सात लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। किसान बच्छराज ने बताया कि उसका भी घर जल गया है। इसमें रखा अनाज व अन्य सामग्री जल गई। तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed