फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Old man dies in suspicious circumstances after having his eye made, was left by hospital ambulance at Karvi bus stand, found dead on the bus seat

चित्रकूट : आंख बनवाकर निकले वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत, अस्पताल की एंबुलेंस ने कर्वी बस स्टैंड पर छोड़ दिया था, बस की सीट पर मृत मिले

Wed, 27 Jul 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Old man dies in suspicious circumstances after having his eye made, was left by hospital ambulance at Karvi bus stand, found dead on the bus seat
फोटो-9- घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड के एंबुलेंस कर्मियों की लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। आंख के मरीज को घर न भेजकर बस स्टैंड में छोड़ दिया गया। मरीज किसी तरह प्राइवेट बस में तो बैठ गया, लेकिन घर नहीं पहुंच सका। बस चलने के पूर्व ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधारकार्ड के जरिए शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के लोखरीपुरवा निवासी भोला प्रसाद ने बताया कि 21 जुलाई को सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय की आंखों का इलाज करने वाली टीम ने रैपुरा थाना क्षेत्र के इटवा के मजरा लोखरीपुरवा में कैंप लगाया था। इसमें उनके पिता बाबूलाल (77) व रैपुरा के केशव को आंख बनवाने की सलाह दी गई। दोनों राजी हुए तो उन्हें चित्रकूट स्थित सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय लाया गया। आरोप है कि बुधवार की सुबह छुट्टी होने पर एंबुलेंस कई मरीजों को छोड़ने निकली। कर्वी बस स्टैंड में एंबुलेंस चालक ने बाबूलाल और केशव को उतार दिया। कहा गया कि एंबुलेंस राजापुर की ओर जाएगी। ऐसे में वह बस से घर चले जाएं। इसके बाद दोनों को उतारकर एंबुलेंस लेकर चले गए। बाबूलाल और केशव घर जाने के लिए प्राइवेट बस में बैठ गए। बस गंतव्य के लिए रवाना होने के पूर्व बाबूलाल की मौत हो गई। बस चालक ने शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। जबकि बाबूलाल घर की ओर निकल पड़ा। पुलिस ने आधारकार्ड के जरिए शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पुत्र भोला प्रसाद ने कहा कि बिना बताए बस स्टैंड में छोड़ दिया गया। मृतक के पांच पुत्र, दो पुत्रियां हैं। कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्टअटैक लगता है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से सही जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रैपुरा क्षेत्र के केवल यही दोनों मरीज थे। इनकी छुट्टी एक दिन पहले हो गई थी। ये अस्पताल में ही बने रहे। उन्हें पहले ही बता दिया गया था कि रूट अलग होने से उन्हें कर्वी से बस से जाना होगा। कर्वी बस स्टैंड पर दोनों को किराया भी दिया गया। बाबूलाल की मौत की सूचना पर अस्पताल की टीम पोस्टमार्टम हाउस पहुंची थी। - डॉ. इलेश जैन, एडमिनिस्ट्रेटर, जानकीकुंड अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed