फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

प्रवासी कामगारों का किया जा रहा पंजीयन

Mon, 08 Jun 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
चित्रकूट। गैर प्रांतों व जिलों से आने वाले तमाम प्रवासी कामगार खाद्य सामग्री की किट पाने से वंचित रह गए थे। ऐसे कामगारों का तहसील परिसर कर्वी में पंजीकरण किया जा रहा है। यहां लोग गांव के संबंधित लेखपालों के बस्ते में जाकर पंजीकरण करा रहे है।
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों से जिले में लगभग 22 हजार प्रवासी कामगार आए है। इनमें तमाम कामगारों प्रदेश सरकार से मिलने वाली किट व अन्य सामग्री नहीं मिली। इन कामगारों का पंजीकरण तहसील परिसर में किया जा रहा है। यहां देखा जा रहा कि लेखपालों के बस्तों में पंजीकरण कराने आए कामगार सामाजिक दूरी की अनदेखी करके खडे़ रहते हैं। इससे लेखपाल व ग्रामीणों के स्वास्थ्य को खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

रगौली गांव के धर्मराज, विनोद, सरैया, सुशील ने बताया कि जब वह लोग शहरों से लौटे थे, तब उन्हें गांव के ही प्राथमिक स्कूल में 15 दिन रखा गया था। वहां से छुट्टी मिलने पर राज्य सरकार की तरफ से मिलने खाद्य सामग्री की किट व एक हजार रुपये प्राप्त नहीं हुए। इसके लिए पंजीकरण कराया जा रहा है। लेखपाल लवलेश सिंह ने बताया कि जो प्रवासी खाद्य सामग्री किट पाने से वंचित रह गए थे। उनका पंजीकरण किया जा रहा है। इसके बाद खाद्य सामग्री व अन्य सुविधाएं दी जएगीं। तहसील परिसर में आने आने वाले प्रवासी कामगारों से सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed