{"_id":"5edbd4d88ebc3e9050183934","slug":"chitrakoot-news-chitrakutt-news-knp5641156136","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोड़ल अधिकारियों पर भी हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोड़ल अधिकारियों पर भी हो कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। ग्राम विकास विभाग के विशेष सचिव व जिले के नोडल अधिकारी अच्छेलाल सिंह यादव ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारियों से कहा कि जिन प्रवासियों के राशन कार्ड नहीं बने हैं उनको बनवा दें। अभी तक जितने कार्ड बन गए हैं उसकी सूचना भी दें। जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि खाद्यान्न वितरण में लगे नोडल अधिकारी अपनी देखरेख में खाद्यान्न का वितरण कराएं।
नोडल अधिकारियों के रिपोर्ट देने पर ही उनका इस माह का वेतन आहरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो दो दुकानें निलंबित की गई है उनके नोडल अधिकारियों पर भी कार्यवाही की जाए। एसडीएम तथा खंड विकास अधिकारी भी खाद्यान्न वितरण का निरीक्षण करें। बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम तथा अधिशासी अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई के उपस्थित नहीं रहे। इनसे जवाब तलब करने के भी निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जहां जलभराव हो वहां पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराएं। क्वारंटीन सेंटरों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों से कहा कि गैर जिलों से आ रहे प्रवासियों के डॉटा फीडिंग का काम बहुत धीमा है। जिन प्रवासियों का बैंकों में खाता नहीं है, अभियान चलाकर उनके खाते खुलवाएं। बैंकों में सामाजिक दूरी नियम का पालन कराएं। सीडीओ डॉ महेंद्र कुमार ने कहा कि मनरेगा कंवर्जेंस में जिन विभागों को कार्य कराना है उसमें कुछ विभागों ने प्रस्ताव अभी तक नहीं दिया है। वह तत्काल उपलब्ध करा दें, ताकि प्रोजेक्ट स्वीकृत हो सकें। बैठक में डीएम शेषमणि पांडेय, एडीएम जीपी सिंह, सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।