फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

प्रवासी कामगार की धारदार हथियार से हत्या

Sat, 06 Jun 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
फोटो-6- मृतक हेमराज - फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के विनायकपुर में शुक्रवार रात प्रवासी कामगार हेमराज पटेल (21) की धारदार हथियार से सिर पर वार करके हत्या कर दी गई। उसका शव घर से लगभग दो सौ मीटर दूर एक खेत में पड़ा मिला। शनिवार की सुबह हत्या की सूचना पाकर परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। एसपी अंकित मित्तल डाग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। परिवार के लोग हेमराज की हत्या किसने और क्यों की। यह नहीं बता सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि कहीं और हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है।
विज्ञापन

बनाड़ी ग्राम पंचायत के विनायकपुर मजरा निवासी हेमराज पटेल (21) सूरत, गुजरात में साड़ी के एक कारखाने में मजदूरी करता था। लॉकडॉउन होने पर 14 अप्रैल को वह सूरत से गांव आया था। यहां 10 तक वह गांव के ही एक प्राथमिक स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में 10 दिन तक क्वारंटीन रहा था। इसके बाद वह गांव में ही चाचा महेश पटेल के घर में रह रहा था। साथ ही काम की तलाश में गांव के आसपास घूमता रहता था। उसने गांव के पास ही एक निर्माणाधीन मकान में चार दिन तक मजदूरी भी की। बुधवार से काम पर नहीं गया।
विज्ञापन

बताया गया कि शुक्रवार की शाम को छह बजे तक हेमराज को गांव में देखा गया। इसके बाद से उसका अता-पता नहीं था। शनिवार की सुबह भैंस चराने गए गांव के एक व्यक्ति ने खेत में हेमराज का शव पड़ा देख ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। प्रवासी हत्या की सूचना पाकर एसपी, सीओ सदर रजनीश यादव टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां हेमराज का शव औंधे मुंह पड़ा था। गले में अंगौछा बंधा था। सिर पर धारदार हथियार के घाव थे। फोरेंसिक टीम ने से साथ रहकर अफसरों ने एक घंटे से अधिक समय तक साक्ष्य जुटाए। एसपी ने बताया कि हेमराज की हत्या किसने और क्यों की है। इसका पता लगाया जा रहा है। साक्ष्य जुटाए गए हैं। परिजनों व ग्रामीणों सेे पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरत से लौटने के बाद हेमराज का मेडिकल परीक्षण हुआ था। इसके बाद उसे होम क्वांरटीन रहने को कहा गया था। ग्रामीणों ने हेमराज की कोरोना की जांच कराने की मांग की है। सीओ रजनीश यादव ने बताया कि जांच कराने के बारे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा गया है। देर शाम को सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि हेमराज को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। उसे सूरत से आए 15 दिन हो चुके हैं। ऐसे में उसका सैंपल नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed