{"_id":"622b93a914186c1ff52eb604","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp685127791","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम स्वनिधि योजना का कैंप लगाकर दिलाएं लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम स्वनिधि योजना का कैंप लगाकर दिलाएं लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। पीएम स्वनिधि योजना का कैंप लगाकर लाभ दिलाएं। यह निर्देश जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कलक्ट्रेट सभागार में पीएम स्वनिधि योजना की बैठक के दौरान दिए।
शुक्रवार को बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों तथा डूडा के अधिकारियों से कहा कि पीएम स्वनिधि योजना में प्रथम चरण के 1425 लाभार्थियों का शासन से लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसके अनुपालन में 10 मार्च 2022 तक 1979 स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में 916 स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना के लाभ दिलाए जाने का लक्ष्य प्रदान किया गया है। निर्देश दिए कि 14 एवं 15 मार्च व 24 एवं 25 मार्च को कैंप आयोजित कर लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि योजना का ऑनलाइन आवेदन कराकर लाभ दिलाया जाए। अग्रणी जिला प्रबंधक से कहा कि सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दें कि वह क्यूआर कोड उपलब्ध कराएं। जो क्यूआर कोड संचालित नहीं है उन्हें संचालित कराया जाए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी दुकान वालों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
बैठक में अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, अपर एसडीएम सत्यम मिश्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक आशुतोष कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी राम अचल कुरील, मानिकपुर राम आशीष वर्मा, राजापुर बीएन कुशवाहा, डूडा के जिला समन्वयक संतोष कुमार पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।