{"_id":"613119828ebc3e1375338ed4","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp6497962108","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल बाद हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल बाद हटा अतिक्रमण
विज्ञापन
फोटो-1- शहर के स्टेशन रोड़ पर बनी सीसीरोड पर अतिक्रमण हटाते पालिका कर्मी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। शहर के स्टेशन रोड धर्मशाला के पास नगर पालिका की नवनिर्मित सड़क पर अतिक्रमण हटवाने में खुद पालिका को लगभग एक साल लग गए। दो बार सदर एसडीएम ने आदेश दिया इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हट पा रहा था। बृहस्पतिवार को पालिकाकर्मियों ने मौके पर जाकर इस अतिक्रमण को हटवा दिया है।
मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के सामने की गली में सीसीरोड का निर्माण नगर पालिका ने कराया है। इस रोड पर कुछ घरों के लोगों ने अपने घरों के सामने पक्का निर्माण कराकर अतिक्रमण कर लिया। जिससे बारिश व नाली का गंदा पानी अन्य लोगों के घरों में भरता रहा। अतिक्रमण करने वालों से विरोध करने पर जान से मारने और फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी जाती रही। स्थानीय भानुप्रताप गुप्ता ने कई बार मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी तक से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
बुधवार को फिर शिकायत होने पर नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता व प्रभारी ईओ/एसडीएम पूजा यादव ने अतिक्रमण हटाने के कडे़ निर्देश दिए। जिस पर बृहस्पतिवार को सफाई निरीक्षक केके शुक्ला पूरी टीम के साथ वहां पहुंचे और ड्रिल मशीन व मजदूरों की मदद से अतिक्रमण हटवाया। जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।