फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

एसपी का चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के निर्देश

Thu, 02 Sep 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
फोटो-4- मऊ थाने में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते एसपी धवल जायसवाल । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मऊ(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के शिवपुर स्थित एआरटीओ व एसआई के सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मऊ पहुंचे। मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद इस चोरी का जल्द खुलासा कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद थाना परिसर का निरीक्षण किया। रजिस्टर आदि की जांच के बाद भूमि विवादों को जल्द निपटाने को कहा है।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने गुरुवार को थाना मऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला हेल्प डेस्क, रजिस्टरों की जांच की। भूमि विवादों को समाधान दिवस में राजस्व टीम के सहयोग से निस्तारण कराएं। थाना परिसर, बैरक, भोजनालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान रहे। इसके पूर्व एसपी ने शिवपुर में हुई बड़ी चोरी मामले में पुलिस जांच की समीक्षा की। आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने को कहा गया है। घटनास्थल के आस पास रहने वालों से भी पूछताछ करने को कहा। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ गुलाब त्रिपाठी, पीआरओ राजीव कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक ब्रजेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

13 लाख से ज्यादा की चोरी
थाने से एक किमी दूर शिवपुर में एआरटीओ व एसआई के घर का ताला तोड़कर चोरी मामले में बृहस्पतिवार को एसआई विवेक मिश्रा ने थाने में चोरी गई सामग्री का विवरण दिया है। जिसमें सोने-चांदी के आभूषण ज्यादा हैं। नगदी 26 हजार रुपये बताई गई है। कुल मिलाकर 13 लाख रुपये से ज्यादा की चोरी दिखाई गई है। थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed