फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

13 अक्टूबर को चित्रकूट आएगी अन्नदाता रथयात्रा

Thu, 02 Sep 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
फोटो-7- अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की बैठक का शुभारंभ करते प्रदेश अध्यक्ष बालकुमार पटेल। - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व सांसद बालकुमार पटेल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में अन्नदाता रथयात्रा निकाली जाएगी। 25 सितंबर से कपिलवस्तु से शुरू होने वाली रथयात्रा की तैयारियों के संबंध में जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में पटेल उत्सव भवन में समीक्षा बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता रामखेलावन पटेल ने की। जिसमें जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। चित्रकूट जिले में यह यात्रा 13 अक्तूबर को पहुंचेगी। रात्रि प्रवास के बाद 14 को कौशांबी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्यालय के पटेल भवन में आयोजित अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब समाज को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस कसौटी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास होगा। समाज का ऐसा कोई व्यक्ति अछूता नहीं रहेगा जो महासभा के चलाए जाने वाले रथयात्रा में सहयोगी न बन सके।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संतराम पटेल व महासचिव अशोक पटेल ने बताया कि रथयात्रा कार्यक्रम सहित 31 अक्तूबर को लखनऊ महारैली के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव धनंजय पटेल, उदयभान पटेल, कृष्णराज पटेल, मंडल महासचिव रमाशंकर पटेल, गनेश पटेल, राजेंद्र सिंह पटेल, धीरेंद्र पटेल, संतकुमार पटेल, आकाश पटेल, भरत सिंह, शंभू पटेल, श्याम पटेल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed