फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Life imprisonment to four including father and son in murder

Chitrakoot News: हत्या में पिता पुत्र समेत चार को उम्रकैद

Thu, 24 Nov 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Life imprisonment to four including father and son in murder
चित्रकूट। हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर 24,000 रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील सिंह ने बताया कि राजापुर थाने में भानुप्रताप शर्मा ने 13 अगस्त 2006 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि 12 अगस्त 2006 को उसका पुत्र शैलेंद्र प्रताप उर्फ बंटी राजापुर में अस्पताल गेट के बाहर पान की दुकान के पास तीरधुमाई गांव के निवासी घनश्याम द्विवेदी से बातचीत कर रहा था। वह भी वहां मौजूद था।
विज्ञापन

शाम पांच बजे दो बाइकों से पांच लोग आए। गुड़ौली निवासी रामचरित, अर्की निवासी रामराज मिश्रा व राजापुर निवासी मुकेश कुमार केशरवानी तथा दूसरी बाइक पर अर्की निवासी दीपू मिश्रा व बच्चा अग्रवाल बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने आते ही उसके बेटे शैलेंद्र प्रताप दीक्षित पर जान से मारने की नीयत से तीन फायर किए। रामराज मिश्रा की चलाई गोली शैलेंद्र के पेट में लगी। घायलावस्था में शैलेंद्र को पिता भानुप्रताप राजापुर अस्पताल ले गए। वहां से रिफर होने पर इलाज के लिए प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही शैलेंद्र की मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद न्यायालय में आरोपियों के विरुद्ध आरोपपत्र दाखिल किया था। आरोपियों में से एक रामचरित पांडेय की पत्रावली अलग होने के कारण शेष बचे चार आरोपियों के मामले में गुरुवार को अपर सत्र न्यायाधीश रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद निर्णय सुनाया। चार पर दोषसिद्ध होने पर आजीवन कारावास और प्रत्येक को 24,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed