फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Independence Day celebrated by taking out Prabhat Pheri, cultural programs were celebrated in schools

चित्रकूट: प्रभात फेरी निकाल मनाया स्वतंत्रता दिवस, स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Wed, 17 Aug 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Independence Day celebrated by taking out Prabhat Pheri, cultural programs were celebrated in schools
फोटो-1- स्वतंत्रता दिवस पर जगदगुरु रामभद्राचार्य ने हर घर तिरंगा अभियान में प्रमोदवन में तिरंगा ल - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। स्वतंत्रता दिवस का जश्न सोमवार को शहर, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम मनाया गया। सुबह बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। स्कूलों, सरकारी कार्यालयों सहित राजनीतिक पार्टी के कार्यालयों में झंडा फहराया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन

गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय, जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यंाग विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय, सद्गुरुसेवा संघ पब्लिक स्कूल, दीनदयाल शोध संस्थान में झंडारोहण किया गया। इसी तरह श्रीगंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज, चित्रकूट इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पं. राजाराम उपाध्याय पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, चित्रकूट पब्लिक स्कूल, श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल, सुषमा स्वरूप स्कूल, पं. साधो प्रसाद शिक्षा निकेतन, जेपी इंटर कॉलेज, रगौली इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

भगवानदीन महाविद्यालय रगौली, गया प्रसाद महाविद्यालय, छत्रपति शाहूजी महाराज महाविद्यालय नरैना खेरा, रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट, सीआईसीएसटी कॉलेज, चित्रकूट नगर पंचायत मप्र, दीनदयाल शोध संस्थान में ध्वजारोहण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने किया ध्वजारोहण
जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। यहां एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, डीएफओ आरके दीक्षित, एडीएम नमामि गंगे सुनंदू सुधाकरण, एडीएम न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव, एसडीएम राजबहादुर, खनिज अधिकारी सुधारकर सिंह, जिला कोषाधिकारी शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अतुल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। सभी थानों में जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। प्रमोशन पाने वालों को प्रमाणपत्र दिए गए। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी व नगर पालिका चित्रकूट में अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्य सीपी पांडेय, भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम कुमार, व्यापारी नेता शानू गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा लेकर जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed