फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: If female prisoners want, send children to grandparents, DM and SP inspected the district jail

चित्रकूट : महिला बंदी चाहें तो बच्चों को दादा-दादी के पास भेजें, डीएम और एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण

Thu, 28 Jul 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: If female prisoners want, send children to grandparents, DM and SP inspected the district jail
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद व एसपी अतुल शर्मा ने बुधवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कैनर मशीन की जांच की। महिला बैरक में जाकर निरुद्ध महिलाओं से समस्याएं, खानपान आदि की जानकारी की। जेल के महिला विद्यालय भी पहुंचे। कहा कि महिला बैरक में पांच बच्चे हैं तो उनके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रखा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर सहमति बने तो बच्चों को बाहर उनके दादा-दादी के पास जाने दिया जाए। उन्होंने महिला पीसीओ, कारागार के अस्पताल का निरीक्षण किया। कहा कि कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते रहें। इसके बाद हाता नंबर चार व पांच, पृथकवास दो का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने हाई सिक्योरिटी कैंपस भी देखे। जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर को निर्देशित किया कि यहां पर खेलने और लाइब्रेरी की व्यवस्था होनी चाहिए। अग्निशमन यंत्र चलाने वाले को ट्रेनिंग भी दी जाए। इस दौरान बैरकों में खाना तलाशी भी कराई गई।
विज्ञापन

कहा कि कैदियों को योगाभ्यास आदि भी कराते रहें। जिलाधिकारी ने प्रकाश की व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। इस मौके पर जेलर संतोष कुमार, उपकारापाल आलोक कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय, पीयूष पांडेय आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed