फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Hands free on the seventh day, now police will investigate in other direction

चित्रकूटःसातवें दिन भी हाथ खाली, अब दूसरी दिशा में जांच करेगी पुलिस

Mon, 20 Jan 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Hands free on the seventh day, now police will investigate in other direction
चित्रकूट/भरतकूप। एक सप्ताह से भरतकूप थानाक्षेत्र के बरूआ बांध में पूर्व ब्लाक प्रमुख के नाती व सपा नेता भरत दिवाकर की तलाश के बाद सोमवार को एसडीआरएफ की टीम भी लौट गई। सपा नेता के बांध में ही डूबकर मरने की संभावना पर चल रही तलाश के बाद अबतक कुछ पता नहीं चला। नाविक को पुलिस ने जेल भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब अन्य पहलुओ पर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 14 जनवरी मंगलवार की रात से पत्नी मीनू के साथ गायब हुए सपा नेता भरत दिवाकर का बरुआ बांध में सात दिन बीतने के बावजूद कुछ पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ व बिहार के मछुवारे लगातार बांध में बड़े-बड़े जाल व स्टीमर लगातार खोजबीन कर रहे हैं। सोमवार की शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम वाराणसी लौट गई है। टीम प्रभारी नितिश शुक्ला ने यहां तक कह दिया कि अब तो उम्मीद नहीं है कि बांध में किसी का शव होगा। पूरा प्रयास कर लिया गया है। एसडीआरएफ व बिहार के मल्लाह के प्रयास से सपा नेता की पत्नी का शव व कांड में प्रयुक्त नाव को बांध से ही बरामद किया गया है।
विज्ञापन

इधर मृतकरा मीनू के पिता की तहरीर पर सपा नेता भरत दिवाकर व साथी नाविक रामसेवक पर दर्ज हुए हत्या के मामले में पुलिस ने नाविक को जेल भेजा है। रविवार को बांध से नाव तो निकाल ली गई, लेकिन सपा नेता अभी तक लापता है। ऐसे में पुलिस अब दूसरे पहलुओ पर जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह बीतने के बाद भरत दिवाकर के बारे में जानकारी न होने पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि अभी तक सपा नेता का कोई सुराग नहीं मिला। अब अन्य पहलुओं पर भी पड़ताल शुरू करेंगें। खासकर भरत दिवाकर के परिजनों से भी गंभीरता से पूछताछ होगी और उनके फोन का काल डिटेल देखा जाएगा। जेल गए नाविक का दावा था कि महिला का शव बांध में फेंकने के बाद पानी से तैरकर लौटते समय वह बाहर आ गया लेकिन भरत पानी में डूब गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed