फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Half a dozen contact roads submerged, water entered two dozen villages, four hours of heavy rain increased further difficulties

चित्रकूट : आधा दर्जन संपर्क मार्ग डूबे, दो दर्जन गांवों में घुसा पानी, चार घंटे की जोरदार बारिश ने बढ़ाईं और मुश्किलें

Fri, 26 Aug 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Half a dozen contact roads submerged, water entered two dozen villages, four hours of heavy rain increased further difficulties
फोटो-11-राजापुर में यमुना की बाढ़ के चलते पानी भरे रास्ते से जाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर/मऊ। मंदाकिनी और यमुना की बाढ़ की स्थिति गुरुवार को और भयावह हो गई। आधा दर्जन संपर्क मार्ग डूब गए, वहीं दो दर्जन गांवों में भी पानी घुस गया है।
विज्ञापन

राजापुर की कमासिन रोड पर सरधुवा अर्की मोड़ पर पानी भर गया। इससे तिरहार के सभी गांवों व कमासिन बबेरू, बांदा का रास्ता बाधित हो गया है। प्रशासन ने इस पार से उस पार जाने के लिए नाव की सुविधा मुहैया कराई है। वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगा दी गई है। यहां शाम छह बजे यमुना का जलस्तर 91.16 मीटर रिकार्ड किया गया। पांच सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। वहीं, मानिकपुर के हनुमा गांव में बाढ़ से आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन

मऊ में छोई नदी, घुरेहटा नदी, पूरबपताई और पश्चिम पताई के मध्य की नदी व मानकुंवर तिलौली के मध्य की नदी, तिलौली और सेषा गांव के मध्य की नदियों का सीधा संपर्क यमुना नदी से है। ये सभी नदियां उफनाई हुईं हैं। इनका पानी सड़कों तक पहुंच गया है। फसलें डूब गईं हैं। भीषण बाढ़ के कारण आवागमन बाधित है। अंतिम छोर पर बुंदेला नाला, पर्दवां ग्राम पंचायत के पाली कुरिया नाला, बरहा कोटरा का जमोहर नाला उफनाने से रपटे डूब गए। करीब दो दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया है। मवई कला गांव के अंदर यमुना नदी का घुस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडौर दूबारी, वियावल, ताड़ी, बरवार आदि गांव यमुना की बाढ़ से प्रभावित हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बाजरा, अरहर, तिली, धान, सब्जी आदि फसलों का नुकसान हुआ है।
राजापुर एसडीएम प्रमोद झा के मुताबिक बाढ़ प्रभावित इलाकों पर लगातार नजर रखी जा रही है। नावों की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed