{"_id":"637a69f7e48efb391c30e28f","slug":"chitrakoot-four-youths-caught-with-stolen-goods-chitrakoot-news-knp72936090","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के माल के साथ चार युवकों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के माल के साथ चार युवकों को पकड़ा
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना पुलिस ने चार युवकों को गोंडा गांव के पास स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बिजली की एक मोटर और चार किलो तांबे का तार बरामद किया है।
थानाध्यक्ष दुर्गेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि चोरी की मोटर और तांबे का तार बेचने के लिए चार युवक कहीं जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर शनिवार की रात पुलिस टीम ने गोड़ा गांव के पास स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों में रौली कल्याणपुर गांव का चुन्नू उर्फ साहबदीन, पुरुषोत्तम, अश्वनी और मोहन शामिल हैं। आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद किया गया है। यह माल 11 नवंबर को पतौड़ा गांव स्थित दुकान से चोरी किया गया था।