{"_id":"6345bcb69ba9f31bf40f849a","slug":"chitrakoot-four-people-died-due-to-snake-bite-chitrakoot-news-knp722767547","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः सांप के डसने से चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः सांप के डसने से चार लोगों की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। सांप के डसने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि वृद्ध का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। घटना से परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
कर्वी कोतवाली क्षेत्र के आनंदपुर गांव के मैका (75) खेत में कार्य कर रहे थे। तभी अचानक सांप ने डस लिया। लिया। परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के बगलई गांव की श्यामा (65) पत्नी स्व. शंभू घर में टंगे झोले से सामान निकाल रही थी। तभी झोले में बैठे सांप ने डस लिया। यह देख परिजन अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बड़ी मडैयन की छोटी (40) पत्नी रामचंद्र खेत गई थी। जहां उसे सांप ने डस लिया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर, शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के बगलई गांव की दसिया (70) पत्नी स्व. शंभू प्रसाद रैदास सोमवार की सुबह पान के बैग से सुपारी निकाल रही थी। तभी उसमें पहले से छिपे सांप ने डस लिया। परिजनों को पता चला तो सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रैपुरा थाना क्षेत्र के चर गांव के गणेश दत्त (55) पुत्र. ज्ञान स्वरूप को मंगलवार को सांप ने डस लिया। परिजनों ने आनन फानन जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सा दी गई है।