फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Four arrested with 20 kg of ganja

चित्रकूटः बीस किलो गांजा संग चार गिरफ्तार

Wed, 31 Aug 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Four arrested with 20 kg of ganja
गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर। मानिकपुर जीआरपी, आरपीएफ ने ट्रेनों के माध्यम से गांजा तस्करी करने वाले एक महिला समेत चार आरोपियों को पकडक़र उनके कब्जे से 20 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन

मानिकपुर आरपीएफ और जीआरपी पुलिस संयुक्त रूप से मंगलवार की दोपहर को चेकिंग अभियान चलाया। प्लेटफार्म नंबर 4 के प्रयागराज आउटर के पास पुलिस को चार लोग बैग लिए संदिग्ध दिखाई दिए। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम महावीर वर्मा पुत्र राधेश्याम, मोनू कुमार पुत्र कल्लू निवासी ग्राम नरापच थाना मौदहा जिला हमीरपुर, बलविंदर सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी कुरा थाना धरसीवा जिला रायपुर छत्तीसगढ़, पिंकी पत्नी बलविंदर सिंह निवासी बंजारी मंदिर के आगे उरकुरा धरसीवा जिला रायपुर बताया। इनके पास से 20 किलो 200 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए लोगों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed