{"_id":"63221b0606552d2975424368","slug":"chitrakoot-dm-angry-if-students-could-not-write-the-correct-name-of-parents-chitrakoot-news-knp718136233","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : माता पिता का सही नाम नहीं लिख पाए छात्र तो डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : माता पिता का सही नाम नहीं लिख पाए छात्र तो डीएम नाराज
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। डीएम अभिषेक आनंद ने ब्लाक मऊ के अंतर्गत इंग्लिश मीडियम विद्यालय छिवलहा भाग-1 व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता देखी। इंग्लिश मीडियम के कक्षा एक से पांच के छात्र छात्राओं से अंग्रेजी, गणित, हिंदी पढ़वाया। ब्लैक बोर्ड में लिखने के लिए कहा। बच्चों ने सही उत्तर दिया। हिंदी अनुवाद भी कराया जाए।
बुधवार को डीएम ने विद्यालय के रसोई कक्ष में पहुंचकर रसोइयों से मिड-डे मील के बारे में जानकारी की। डीएम ने प्रधानाध्यापक से कहा कि रसोइयों का मानदेय समय से भुगतान कराएं। शौचालय के बाहर जो ग्राउंड है उसे ठीक करा लिया जाए।
इसके बाद डीएम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक मधु आर्य ने बताया कि तीन शिक्षक कार्यरत है। 62 बच्चे पंजीकृत है। कक्षा में जाकर शिक्षा की गुणवत्ता को देखा। बच्चे अपने माता-पिता का सही से नाम न लिख पाने व शिक्षा की गुणवत्ता ठीक न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी मऊ को निर्देश दिए कि 15 दिन के अंदर विद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कराएं। एसडीएम मऊ को निर्देश दिए कि विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नवदीप शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।