फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Diarrhea spread in Churehkesharua's purva, 9 recruitment in CHC, health department team reached on information, treatment being done in homes too

चित्रकूट : चुरेहकेशरूआ के पुरवा में फैला डायरिया, सीएचसी में 9 भर्ती, सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, घरों में भी हो रहा इलाज

Fri, 29 Jul 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Diarrhea spread in Churehkesharua's purva, 9 recruitment in CHC, health department team reached on information, treatment being done in homes too
मानिकपुर। विकास खंड अंतर्गत चुरेहकेशरूआ गांव के मजरा सुअरगढ़ा में डायरिया फैला हुआ है। कई घरों के बच्चे और महिलाएं उल्टी दस्त से पीड़ित हैं। इनमें नौ की हालत खराब होने पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सुअरगढ़ा पहुंचकर इलाज करने में जुट गई है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि दो दिन से पुरवा में डायरिया फैला हुआ है। इससे कोल समुदाय के परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। उल्टी दस्त होने से कई की हालत अधिक खराब है। इन्हें मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉ. लखन गर्ग के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट अविनाश मिश्रा, शील निधि खरे, कमला सेन ने पहुंचकर इलाज किया।
विज्ञापन

ये हैं बीमार
दीपा, आकृति, राजवती, मनीषा, कमलेश, लखन, पूजा, दिव्या, मनीषा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही घरों में मोहित, सोम, अजय, अनीश, शिवमपूजन, राधिका, शिवानी, सागर, राजेंद्र, निहारिका, रमन, शैलकुमारी, नेहा, गंगा, मोहित, संपतिया, पूजा, आशा, राजवती, शिवपूजन, मुन्नी, सीमा, शिवानी, गंगा, सुंदरिया, रामकिशोर, का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी और गांव पहुंचे एसडीएम
मानिकपुर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सुुअरगढ़ा गांव पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना। कहा कि इलाज मेेें कोई कमी नहीं आने देंगे हर संभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed